रांची, अप्रैल 22 -- रांची, संवाददाता। एसआर डीएवी पुंदाग में विश्व पृथ्वी दिवस पर मंगलवार को पौधरोपण और संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कैंपस में लगे पेड़-पौधों की जानकारी ली और देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन में विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य एसके मिश्र ने पौधरोपण कर इसका महत्व बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...