बोकारो, फरवरी 20 -- भंडारीदह। सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट भंडारीदह में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्लांट परिसर की सफाई अभियान चलाकर कर प्लांट को स्वच्छ रखने की पहल जारी कर दी गई है। प्लांट के कई विभाग परिसर को औद्योगिक मशीन के माध्यम से सफाई अभियान जारी किया जा रहा है। सफाई अभियान से एक तरफ प्लांट परिसर की स्वच्छता में निखार आयेगी साथ ही प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य एवं काम के दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी बेहतर होगा। मालूम हो कि बीते 21 जनवरी को सेल के नये डायरेक्टर इंचार्ज प्रियरंजन ने सेल रिफैक्ट्रीज यूनिट भंडारीदह प्लांट निरीक्षण के लिए आये हुए थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था की प्लांट परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्था (हाउसकीपिंग) पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।...