फिरोजाबाद, मार्च 8 -- एसआरके पीजी कॉलेज में प्राचार्य और शिक्षकों के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शिक्षकों ने प्राचार्य पर धमकाने, वेतन काटने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रबंध समिति के महासचिव को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि तानाशाही पूर्ण रवैया किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि प्राचार्य प्रमोद कुमार सिरोठिया की हठधर्मिता एवं तानाशाही रवैया से सभी शिक्षक परेशान हैं। विरोध करने पर शिक्षकों पर कार्रवाई करने और वेतन काटने की धमकी दी जाती है। अन्य पदाधिकारियों का कहना है कई बार यूजीसी नियमावली के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को वार्षिक प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने, नवनियुक्त शिक्षकों के नाम जोड़ते हुए वरिष्ठता सूची प्रेषित किए जाने, पिछले वर्ष हुए प्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.