महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में शनिवार को एसआरएम टीम ने त्रिदिवसीय निरीक्षण अभियान की शुरुआत की। 21 से 23 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण दल में डॉ. वीएन चतुर्वेदी, सतीश मिश्र व रिमझिम कसौधन शामिल रहे। सुबह 10:30 बजे ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर से निरीक्षण शुरू हुआ, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। दवा वितरण कक्ष में दवाओं के स्टॉक, उपकरणों व अभिलेखों की जांच की गई। लेबर रूम में प्रसव उपरांत भर्ती महिला से उपचार, भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई, जिस पर टीम ने संतोष व्यक्त किया। चिकित्सक कक्ष में डॉ. रोमा गुप्ता, डॉ. जितेंद्र चौहान, डॉ. वसीम व डॉ. पुनीता द्वारा देखे जा रहे ऑनलाइन व ऑफलाइन मरीजों की जानकारी ली गई। एआरएस सला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.