सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- डुमरियागंज/बेंवा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के निर्देश पर एसआरएम टीम ने सीएचसी बेंवा का निरीक्षण किया। टीम ने केन्द्र की व्यवस्थाओं और साफ़ सफाई की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। ज़िला बहराइच के प्रतिरक्षण अधिकारी एसके सिंह के नेतृत्व वाली टीम में डॉ. राम प्रताप शामिल रहे। टीम ने सबसे पहले रजिस्ट्रेशन काउंटर का जायजा लिया। इसके बाद दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट द्वारा दवा स्टॉक और उपकरणों का परीक्षण किया गया। टीम ने प्रतिदिन उपलब्ध दवाओं को सूचना पट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। प्रयोगशाला में विभिन्न जांचों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। लेबर रूम में मौजूद मरीजों से मुफ्त इलाज और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गई, जिस पर मरीजों ने संतुष्टि जताई। चिकित्सक कक्ष में मरीजों के उपचार संबंधी विवरणों ...