महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआरएम टीम की दो सदस्यीय टीम ने जिला और महिला अस्पताल में इलाज व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों और तीमारदारों से इलाज के बारे में फीडबैक लिया। मरीजों को अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध कराने की सलाह दी। एसआरएम टीम के डॉ. एनके पांडेय जेडी बस्ती मंडल और मो. जीशान अली डीआईवी एसीपीए रविवार की दोपहर में जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले टीम ने सीएमएस आफिस में अभिलेखों की जांच की। इसके बाद टीम ओपीडी परिसर में आयुष्मान मित्र काउंटर पर पहुंचे। आयुष्मान मित्र से हर रोज योजना के तहत कितने मरीजों का इलाज और ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली। यहां से टीम सीनियर सिटीजन, मेडिकल वार्ड, एसएनसीयू, आयुष्मान वार्ड, सर्जिकल वार्ड, रैन बसेरा, ब्लड बैंक और ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया। भर्ती मर...