प्रयागराज, जनवरी 30 -- महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या की मध्य रात्रि के बाद हुई भगदड़ की घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए तत्काल केंद्रीय अस्पताल लाया गया। केद्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 36 घायलों को एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। रेफर किए गए घायलों को भर्ती करने के साथ उपचार चल रहा है। भर्ती मरीजों में 11 आर्थो, 16 सर्जरी बाकी मेडिसन विभाग में भर्ती हैं। भर्ती मरीजों में मुन्ना, अर्चना, गुड्डू, सुधा, ऊषा,कुसुम,प्रमिला, प्रेरणा, राजेश, निर्मला,रेनू, रितेश, ऊषा, वैंकेट, प्रेरणा, राजीव, राम नरेश, गायत्री, मोनिका, बीना, अगम, कैलाशा देवी, छोटेलाल, सुखा देवी, नीला, दिनेश, मीरा, गौरी, कैलाशी, सरोज, हरीश, सतीश, भैरव झा, सुधा,राहुल और मनीष शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...