प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ जांच और इलाज की सुविधाओं में भी निरंतर विस्तार हो रहा है। इस क्रम में अस्पताल परिसर से सटे महिला प्रशिक्षण कॉलेज की जमीन पर अत्याधुनिक सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर बनकर तैयार हो गया है। सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह के अंतिम सप्ताह में डायग्नोस्टिक सेंटर में मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जांचें होने लगेंगी। डायग्नोस्टिक सेंटर के शुरू होने से एक छत के तले सभी सीटी स्कैन, एमआरआई, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी से संबंधित सभी जांच सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध हो जाएगी। जांच के साथ सेंटर में ही ब्लड बैंक की भी सुविधा रहेगी। अभी तक एचआईवी, टीबी, मलेरिया टेस्ट अलग-अलग जगहों पर हो रही है। ऐसे में मरीजों को अलग-अलग जगह सैंपल देने पड़ते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.