प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा के लिए लगाए गए फायर हौज बॉक्स को तोड़कर लोग सुरक्षा उपकरण गायब हो गए। इससे यदि कभी आग बुझाने की जरूरत पड़ी तो हौज बॉक्स में फायर हौज पाइप और नोजल नहीं मिल पाएगा, क्योंकि बॉक्स में दोनों से कई उपकरणों की चोरी हो गई है। अस्पताल परिसर में इस समय 20 से अधिक फायर हौज बॉक्स ऐसे हैं, जिसमें पाइप और नोजल गायब है। बाजार में एक हौज पाइप की कीमत 10 से 12 हजार रुपये और नोजल की कीमत लगभग आठ हजार रुपये है। अस्पताल में सैनिक कल्याण निगम की ओर से 96 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। साथ ही 46 सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में लोग सुरक्षा उपकरणों को तोड़कर उठा ले जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...