प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई से नाराज एक्स-रे प्रशिक्षुओं व टेक्नीशियन ने रविवार शाम को हड़ताल कर दी थी जो सेामवार दोपहर तक जारी रही। हड़ताल के चलते अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और पैथोलॉजी की जांच प्रभावित रही। जांच बंद होने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर रहे एक्स-रे प्रशिक्षुओं का कहना था कि रविवार शाम को मूल रूप से बस्ती के रहने वाले एक्स-रे प्रशिक्षु शिवम रावत ट्रामा सेंटर में एक मरीज की जांच कर रहे थे। उसी समय ट्रामा सेंटर में कार्यरत जेआर डॉ. आलोक और डॉ. प्रशांत किसी मरीज का तत्काल एक्स-रे करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पांच-छह डॉक्टरों ने कक्ष में ले जाकर मारापीटा और जातिसूचक गाली भी दी। इस बारे में सोमवार को प्रशिक्षुओं ने प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.