प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर बनाया गया है। लेकिन कॉरिडोर में अवैध पार्किंग होने के कारण स्ट्रेचर व व्हीलचेयर को लाने व ले जाने में दिक्कत हो रही है। बुधवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के कॉरिडोर में पांच दो पहिया खड़ी होने के कारण तीमारदार स्ट्रेचर नहीं ले जा सके। इस बारे में लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से भी शिकायत की है। अस्पताल में सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से 40 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं लेकिन अवैध पार्किंग पर कोई रोक नहीं लग पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.