प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- एसआरएन अस्पताल के पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में भूतल पर संचालित डायलिसिस यूनिट बुधवार को सुबह आठ बजे से गुरुवार को सुबह आठ बजे तक बंद रहेगी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. संतोष सिंह के अनुसार इस अवधि में मशीनों को मानक के अनुरूप संक्रमण रहित करने और अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। यह निर्णय अस्पताल प्रशासन की ओर से संक्रमण नियंत्रण मानकों के अनुपालन, मशीनों की कार्यक्षमता बनाए रखने और भविष्य में रोगियों को किसी तरह के जोखिम से बचाने के लिए लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...