प्रयागराज, जनवरी 5 -- मंडल के सबसे बड़े एसआरएन अस्पताल में प्रस्तावित गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रक्रिया को सोमवार को नई गति मिली। इस संदर्भ में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के कार्यालय में सक्षम अनुमोदन समिति (सीएसी) की बैठक हुई। प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय की अध्यक्षता में लगभग दो घंटे तक चली बैठक में अस्पताल में पहली बार हो रहे गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए मरीज अभिषेक सिंह को उनकी मां सरोज सिंह की ओर से गुर्दा प्रदान करने की सहमति पर अंतिम मुहर लगा दी गयी। कमेटी के सदस्यों ने मरीज और दानदाता के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया और गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया। इस बारे में 12 जनवरी को कमेटी की दोबारा बैठक होगी, जिसमें अभिलखों की एक बार और जांच कर तिथि तय होगी। अंतिम बैठक में न...