प्रयागराज, अप्रैल 6 -- तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस मौसम में लोगों का सबसे बड़ा सहारा है पानी। इसलिए एसआरएन अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर आरओ वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसमें पुलिस चौकी के बगल लगे आरओ वाटर कूलर की एक साथ आठ टोटियों से शुद्ध शीतल पेयजल लेने की सुविधा है। नीचे की एक मेन टोंटी टूट जाने के कारण उसमें से दो दिन से लगातार पानी बह रहा है। इससे औसतन एक घंटे में 300 लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है। यानी एक दिन में 7200 लीटर पानी बह रहा है। बाजार में एक लीटर पानी 20 रुपये में मिलता है। प्रेशर के साथ बह रहे पानी के कारण बाकी की पांच टोटियों की पानी सप्लाई रुक गई है। अस्पताल में एक माह पहले आरओ वाटर कूलर लगाए गए थे। इसमें पुरानी बिल्डिंग के सामने वाले वाटर कूलर की आठ में चार टोटियां टूट गई हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.