रिषिकेष, मार्च 9 -- स्वामी राम हिमालयन विवि जौलीग्रांट अपनी स्थापना के 12 वर्ष पूरे करने जा रहा है। 10 मार्च से तीन दिवसीय हिमोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि 12 मार्च 2013 को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) की स्थापना की गई थी। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल है। एसआरएचयू के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 'हिमोत्सव-2025 का सोमवार 10 मार्च शाम छह बजे से आगाज होगा। समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। समारोह के पहले दिन शाम छह बजे से छात्र-छात्राओं सहित फैकल्टी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.