रिषिकेष, फरवरी 21 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने शैक्षणिक सहयोग और ज्ञान-विनिमय को सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के दिशा-निर्देशन में विवि की ओर से रजिस्ट्रार कमांडर चल्ला वेंकटेश्वर (सेनि) तथा बीईएसटीआईयू की ओर से कुलाधिपति डॉ. रूपा वासूदेवन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि इस एमओयू के तहत दोनों विवि मिलकर संयुक्त शोध करेंगे। छात्र और शिक्षक विनिमय कार्यक्रम चलाएंगे और शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों और शोध के अवसर मिलेंगे। शिक्षकों को भी ज्ञान और अनुभव साझा करने का मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से दो...