मुंगेर, जनवरी 9 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। सड़क दुर्घटना में एसआई पुरेंद्र कुमार की असामयिक मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव सुपौर जमुआ (संग्रामपुर थाना क्षेत्र) पहुंची, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। उनके निधन से हर आंख नम है और हर दिल गमगीन। अपने बेटे को खोने का दर्द परिजनों के चेहरे पर साफ झलक रहा है, वहीं गांव के लोग भी इस अपूरणीय क्षति से गहरे सदमे में हैं। सुपौर जमुआ गांव ऐतिहासिक है और शहीदों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। सुपौर जमुआ गांव निवासी स्व. शिवशंकर सिंह के पुत्र एसआई स्व. पुरेंद्र कुमार वर्तमान में अपने परिवार के साथ झारखंड के देवघर में रहते थे। सड़क दुर्घटना में उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में रह रहे परिजन, गोतिया और रिश्तेदार रोते-बिलखते बांका पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा देवी, एक पुत्र, दो पुत्रि...