सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- सिद्धार्थनगर। आदिवासी विकास सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। जिसमें बस्ती जनपद स्थित परशुरामपुर थाना में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) अजय गोंड का संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई है। उच्चाधिकारी को सौंप पत्र में बताया है कि उप निरीक्षक कर्तव्य निष्ठ एवं ईमानदार के रूप में कार्य करते रहे हैं। उनका अकारण गायब होना शासन व प्रशासन के लिए गंभीर विषय है। सरकारी सिस्टम व नागरिक सुरक्षा को लेकर अत्यंत ही उप निरीक्षक गंभीर रहते थे। संस्थान ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ-साथ परिवार को सहायता देने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश सचिव संतोष कुमार गोड़, कल्पनाथ गोड़, कन्हैयालाल गोड़, पशुपति गोड़, राजकुमार गोड़ आदि ...