बलरामपुर, फरवरी 22 -- बलरामपुर संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी 1805 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया संचालित की। सभी बूथों पर बीएलओ निर्धारित समय पर उपस्थित रहे और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन करने तथा अन्य संबंधित प्रपत्रों को भरवाने का कार्य किया। प्रत्येक बीएलओ के पास फॉर्म-6, 7 और 8 सहित सभी आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध रहे, जिससे मतदाताओं को आवेदन करने में सुविधा मिली। सहायता डेस्क के माध्यम से आमजन को आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने हरैया सतघरवा ब...