प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। उन्नाव में घूस लेने के दौरान गिरफ्तार इलाके के छतरपुर निवासी एसआई राजेंद्र कुमार सरोज की बुधवार को हर ओर चर्चा रही। उन्नाव के पुरवा थाने में तैनात एसआई राजेंद्र को मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसकी सूचना उसके गांव पहुंची तो गांव के लोग अवाक रह गए। दरोगा की पत्नी और और बच्चे गांव में ही रहते हैं। उसके भाई भी एसआई हैं और उनका परिवार लखनऊ में रहता है। एसआई के गांव, बाहर की संपत्ति और रहन-सहन को लेकर भी लोग चर्चा करते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.