आगरा, जनवरी 17 -- ढोलना थाना से बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा को मथुरा भेजे गए एसआई टीकम सिंह की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी खत्म कर घर लौटने की तैयारी करते समय एसआई की तबियत बिगड़ गई थी। मथुरा, नोएडा के बाद आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर पर ढोलना थाना पुलिस ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ढोलना इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में ढोलना थाना पर एसआई टीकम सिंह ने कार्यभार संभाला था। कुछ दिन ड्यूटी करने के बाद उन्हें थाना से ही सुरक्षा व्यवस्था में बांके बिहारी मंदिर मथुरा भेज दिया गया। गत 24 दिसंबर को उनकी ड्यूटी समाप्त हुई, इसके बाद वह मथुरा से घर के लिए तैयारी करने लगे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उनके स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद गोरहा कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.