नई दिल्ली, मई 29 -- सुप्रीम कोर्ट ने फोन टैपिंग मामले में आरोपी तेलंगाना के विशेष खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) के पूर्व प्रमुख टी. प्रभाकर राव को दंडात्मक कार्रवाई से गुरुवार को अंतरिम संरक्षण प्रदान किया। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने राव को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया और कहा कि उनका पासपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराया जाए। माना जा रहा है कि राव इस समय अमेरिका में हैं। पीठ ने कहा कि इस विशेष अनुमति याचिका पर विचार किए जाने तक, हम याचिकाकर्ता को संबंधित जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश देते हैं। इस उद्देश्य के लिए, केवल भारत की यात्रा के लिए याचिकाकर्ता को पासपोर्ट उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वह भारत आने पर तीन दिन में संबंधित जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सके। पीठ ने कहा कि अगली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.