मोतिहारी, फरवरी 12 -- पीपराकोठी। मोतिहारी एसआइटी की टीम ने पीपराकोठी थाना क्षेत्र के वाटगंज चौक पर संदिग्ध स्थिति में घूम रहे युवकों पर कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ के दौरान जिले में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। इसकी जानकारी सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। एसआईटी ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया...