चित्रकूट, जनवरी 4 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार घोटाले की छानबीन कर ही पुलिस एसआईटी ने गबन में भूमिका निभाने वाले आठ लोगों को चिन्हित किया है। इनमें विभागीय कर्मियों से लेकर दलाल शामिल है। एसआईटी जल्द ही इनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। इसके लिए एसआईटी ने छानबीन करते हुए तथ्यों के साथ साक्ष्य जुटाए है। पिछले सात साल के भीतर 93 पेंशनरों के खातों में कोषागार से अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन किया गया है। इसकी जांच पुलिस एसआईटी पिछले ढ़ाई माह से कर रही है। अब तक 24 नामजद पेंशनर, छह दलाल व दो कोषागार कर्मी जेल भेजे जा चुके है। इधर करीब दो माह के भीतर पुलिस एसआईटी सिर्फ पेंशनरों की मूल पत्रावलियों से लेकर बैंक खातों व स्टेटमेंट का मिलान कर तथ्य जुटाने में लगी रही है। सूत्रों की मानें तो काफी छानबीन के बाद एसआईटी ने गबन में भूमिका न...