इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- इटावा, संवाददाता। एसआईआर को लेकर कामकाज तेजी से चल रहा है हालांकि इसमें कठिनाइयां भी आ रहीं हैं। स्थिति यह है कि अभी तक जिले की इटावा, भरथना और जसवंतनगर तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ए कैटेगरी में 17 प्रतिशत, बी कैटैगरी में 11 प्रतिशत मतदाता मैपिंग के आधार पर डिजिटाइज्ड हो सके हैं। सी कैटेगरी में अभी 50 फीसदी मतदाताओं के नाम शामिल हैं। एसआईआर मे अब पूरा जोर इसकी मैपिंग कर डिजिटाइज्ड करने को लेकर है। इसके चलते विकास भवन के प्रेरणा सभागार में एआईजी स्टांप प्रदीप कुमार और समाज कल्याण अधिकारी विकास प्रिया शर्मा की देखरेख में काम चल रहा है । उन्होेने बताया कि सभी बीएलओ को तकनीकी मदद दी जा रही है। पहले बीएलओ ने अपने एप पर मैपिंग करने के बजाय सीधे सीधे सभी प्रकार के गणना प्रपत्रों को सी कैटेगरी में डिजिटाइज्ड कर दिया। सप...