रांची, फरवरी 20 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो बजट सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले झारखंड में प्रस्तावित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज रही। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनाव आयोग के निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा और सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में प्रत्येक दस वर्ष पर यह प्रक्रिया होती रही है, जिसके तहत मृत, स्थानांतरित या अवैध रूप से मतदाता सूची में शामिल नामों को हटाया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को राजनीतिक दलों के सहयोग से संपन्न कराता है और झारखंड में भी इसे सफलतापूर्वक लागू किया जाना चाहिए। भूमि अधिग्रहण विवाद पर मरा...