शामली, नवम्बर 30 -- भाजपा नेत्री ने क्षेत्र में विभिन्न बूथों पर पहुंचकर एसआईआर कार्य की प्रगति परखी। उन्होंने लोगों से बिना घबराएं फार्म जमा करने का आह्वान किया। रविवार को भाजपा नेत्री मृगांका सिंह मोहल्ला आलखुर्द समेत विभिन्न बूथों पर पहुंचीं। जहां उन्होंने बीएलओ से एसआईआर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से कहा कि वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ शत-प्रतिशत फार्म जमा कराएं, ताकि भविष्य में चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहें। वहीं, उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह बीएलओ का सहयोग करें। एसआईआर से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष अतुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.