उरई, जनवरी 27 -- कोंच। पुनरीक्षण मतदाता 2025 में 2003 मतदाता सूची के सापेक्ष साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनकी सुनवाई के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लगाया गया है। इसी कार्य को लेकर मंगलवार को तहसील सभागार में नोटिस प्राप्त मतदाताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मतदाताओं ने अपनी समस्या को रखा। मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए जारी प्रमाणपत्र सूचियों के अभिलेख लिए भटकते नजर आ रहे थे और अफरा तफरी का माहौल ऐसा था कि मतदाताओं को अपने कागजातों को जमा करने के लिए धक्का मुक्की खानी करनी पड़ रही। इस दौरान प्रभारी तहसीलदार वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह जादौन, पारस अग्रवाल, अजय यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.