महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने गुरुवार को पनियरा विधानसभा के परतावल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को जारी नोटिस के सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। नोटिस, सुनवाई आदि का ब्योरा लेते हुए प्रगति देखी। निर्देश दिया कि हर एक मामले की सुनवाई पारदर्शी तरीके से करते हुए निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जारी नोटिसों की संख्या की जानकारी ली। ईआरओ पनियरा ने बताया कि नो मैपिंग मतदाताओं को जारी नोटिस की संख्या 40912 है, जबकि लगभग 51000 मतदाताओं को तार्किक विसंगति के लिए नोटिस भेजा गया है। बताया गया कि इस दौरान लगभग 11500 फॉर्म 06 भी प्राप्त किया गया है। मंडलायुक्त ने नोटिस जारी कर समयांतर्गत सुनवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई मतदाता नियत तिथि पर नहीं पहुंच पाता है, तो उसकी सुन...