आगरा, जनवरी 31 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर सर्वे के चलते शनिवार को अपर जिलाधिकारी ने विकासखंड क्षेत्र सोरों के ग्राम बहादुरनगर के प्राथमिक विद्यालय बूथ व संत तुलसीदास इंटर कॉलेज के बूथों का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित सभी बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन से संबंधित प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र नागरिकों का अधिक से अधिक नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। एडीएम सिंह ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्र...