संभल, दिसम्बर 5 -- विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले में मतदाता सर्वे तेजी से आगे बढ़ रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्रों चन्दौसी, असमोली, सम्भल और गुन्नौर में बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) ने शत-प्रतिशत प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, जिसके बाद घर-घर सत्यापन और प्रपत्र डिजिटलीकरण का कार्य पूरी गति से चल रहा है। गुरुवार को प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार में जनपद में 92 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्रों को डिजिटल करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसको लेकर डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल करने में असमोली व संभल विधान सभा आगे चल रही है। उन्होंने 93 प्रतिशत से अधिक प्रपत्र डिजिटल कर लिए हैं। जनपद में 5421 मतदाताओं की मृत्यु, 5657 मतदाताओं का पता न चलने या अनुपस्थित होने व 5483 मतदा...