बरेली, नवम्बर 5 -- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बरेली में भी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरूआत हो गई। एसआईआर संपन्न कराने के लिए 3499 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को बीएलओ घर-घर गणना प्रपत्र लेकर पहुंचना शुरू हो गए। यह प्रक्रिया 4 दिसंबर तक जारी रहेगी। जिले की नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 3499 पोलिंग स्टेशनों पर एक साथ वोटर लिस्टों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू हो गया है। जिले की 9 विधानसभाओं में कुल 3405820 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1818980, महिला मतदाताओं की संख्या 1586746 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 94 है। इन सभी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में शामिल करते हुए गणना प्रपत्र भरवाये जाने हैं। एसआईआर के लिए 2003 की मतदाता सूची को आधार माना गया है क्योंकि 2003 में गहन पुनरीक्षण कार्य हुआ था। सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.