श्रावस्ती, दिसम्बर 16 -- श्रावस्ती,संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 27 नवंबर तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 30 बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही बीएलओ को समय से काम पूरा करने के लिए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधान सभा क्षेत्र 289-भिनगा के 09 एवं विधान सभा क्षेत्र 290-श्रावस्ती के 21 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अश्वनी कुमार पाण्डेय ने 30 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने कहा कि समय से पूर्व और शत-प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करना निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति निष्ठा, लगन और अनुशासन का प्रतीक है। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के माध्यम से निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा रहा है, ताकि कि...