कानपुर, नवम्बर 27 -- जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर अभियान के संबंध में गुरूवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डीएम कपिल सिंह ने एसआईआर से संबंधित सभी प्रावधानों एवं नवीनतम प्रक्रियाओं की जानकारी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुन: विस्तार से प्रदान की। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बीएलए को सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करें, ताकि मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में पूर्ण सहयोग मिल सके। साथ ही राजनीतिक दल अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) समय से भरने के लिए जागरूक करें और बीएलओ के कार्य में सहयोग सुनिश्चित कराएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 04...