रामपुर, फरवरी 5 -- स्वार। एसआईआर मैपिंग को लेकर एसडीएम अमन देओल ने ब्लॉक सभागार में बीएलओ की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने बीएलओ को मैपिंग कार्य में तेजी लाने के साथ ही समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा लगभग 11 हजार ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिन्होंने वर्ष 2003 की मतदाता सूची के अनुसार मैपिंग किए बिना ही अपने फार्म जमा करा दिए थे। इन मामलों की सुनवाई तहसील में एसडीएम, तहसीलदार आकाश संत तथा खंड विकास अधिकारी द्वारा की जा रही है। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में एसडीएम अमन देओल ने स्पष्ट कहा कि एसआईआर मैपिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर सत्यापन कर जल्द से जल्द मैपिंग का कार्य पूर्ण करें, ...