मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में अब तक करीब 77 फीसदी काम पूरा हो गया है। समय अवधि बढ़ने के बाद काम हल्का भी रहा है वहीं मुरादाबाद में एक बीएलओ की आत्महत्या के बाद हल्का असर दिखाई दे रहा है। कई मतदाता अभी तक प्रपत्र जमा करने के लिए ढूंढ़े नहीं मिल रहा। अफसरों का कहना है कि ग्यारह दिसंबर से पहले ही सारा काम पूरा हो जाएगा। अब बहुत कम काम शेष रह गया है। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने कहा कि एसआईआर के कार्य में सभी से अपील की गई है कि वह जल्द फार्म जमा करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जिनका नाम वोटर लिस्ट में एक से अधिक मतदेय स्थल अथवा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हैं वह एक ही स्थान पर अपना गणना प्रपत्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। एक से अधिक गणना प्रपत्र भरने ...