मऊ, नवम्बर 30 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर कार्य में सहयोग नहीं करने के कारण स्थानीय ब्लाक की नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका मानदेय अवरुद्ध कर दिया गया है। तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी घोसी राधेश्याम पाल ने शनिवार को घोसी ब्लाक के विभिन्न गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। पाया कि हाजीपुर गांव की गायत्री, धरशीला एवं रीता यादव, कल्यानपुर की आशा, खानपुर खुर्द की रंजना, अवरना की अंजुम आरा, नदवल की सुधा चौहान एवं उर्मिला एवं खत्रीपार की सुशीला चौहान द्वारा एसआईआर कार्य में सक्रिय सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसलिए कारण बताओं नोटिस जारी करते...