लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 27 से 30 दिसंबर 2025 तक कंट्रोल टेबल अपडेट करने तथा ड्राफ्ट रोल तैयार करने का कार्य होगा। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नोटिस फेज, जिसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई, वेरिफिकेशन एवं ईआरओ द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म पर निर्णय तथा दावे और एक साथ आपत्तियों का निस्तारण शामिल है, जो 31 दिसंबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चलेगा। इलेक्टोरल रोल की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग से...