उन्नाव, दिसम्बर 1 -- उन्नाव। डीएम गौरांग राठी ने विशेष प्रागाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 में बांगरमऊ विधान सभा के सुपरवाइजर यज्ञ प्रसाद दीक्षित को एसआईआर के कार्य गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटाइजेशन व अन्य सम्बन्धित कार्य किए जाने पर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि आप द्वारा बहुत ही परिश्रम और लगन के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया है अवश्य ही सम्मानित करने योग्य हैं। इसी तरह अन्य बीएलओ, सुपरवाइजर द्वारा भी पूरी तन्मयता परिश्रम और लगन के साथ ईमानदारी से एसआईआर के कार्य को करें तो समय से पहले यह काम पूरा हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...