अमरोहा, नवम्बर 25 -- हसनपुर, संवाददाता। एसआईआर फार्म भरने में लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम ने बीएलओ की ड्यूटी निभा रहे शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने बताया कि सुक्खन लाल शिक्षामित्र, निरयावली, अमित कुमार सहायक अध्यापक, जयतौली, महेश कुमार रोजगार सेवक, रुखालू, राजवीर सिंह शिक्षामित्र प्रथम, मंगरौला, बोदल सिंह शिक्षामित्र, मरोरा, मनीष कुमार सहायक अध्यापक, पोरारा, और जयकरन सिंह सहायक अध्यापक, मकरंदपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया कि इन कर्मचारियों द्वारा एसआईआर के तहत गणना पत्रक के वितरण एवं प्राप्ति का कार्य बेहद धीमी गति से किया जा रहा, जिसके चलते यह नोटिस जारी किया गया है। स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों के भीतर...