देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में की गई बड़ी लापरवाही की जांच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा ने तेज कर दी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक बीएलओ को नोटिस दिया है। साथ ही दो दिनों के अंदर जवाब-तलब किया है। दो दिनों के अंदर जवाब न देने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उधर बीएलओ कार्य में लापरवाही बरतने वाली कंपोजिट विद्यालय खोराराम में तैनात बीएलओ कालिंदी राव को बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया है। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को बहुत सतर्कता के साथ किया गया, बावजूद इसके बड़ी खामियां सामने आई है। शहर के अबूबकर नगर उत्तरी के रहने वाले अंजुम रहमान की मकान में सात हिंदू मतदाता का नाम शामिल कर दिया गया है। अंजुम का मकान नंबर 501 है, जिसमें उनके परिवार के मतदाताओं का नाम शामिल हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.