हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- बिवांर, संवाददाता। मुस्करा ब्लाक में परिषदीय विद्यालय की परीक्षाएं अध्यापकों की बीएलओ में लगी ड्यूटी की वजह से प्रभावित होने लगी है। कई स्कूलों में एक ही अध्यापक पांचों कक्षाओं की परीक्षा करा रहे हैं। जिसमें किसी किस्म की कोई पारदर्शिता नहीं है। बच्चे उछल-कूद मचाते घूम रहे हैं। ब्लाक में 97 अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी पर लगाया गया है। इधर 10 दिसंबर से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं चल रही हैं। एसआईआर की तारीख बढ़ने के साथ काम ही बीएलओ का कार्य बढ़ता जा रहा है। अध्यापकों के विद्यालय में न पहुंचने से परीक्षाओं में अव्यवस्था हो रही है। शुक्रवार को उमरी गांव के प्राथमिक विद्यालय में एकमात्र अध्यापक क्रांति यादव पांच कक्षाओं की परीक्षा की देखरेख करती मिलीं। जबकि विद्यालय में चार अध्यापकों की तैनाती हैं। जिसमें तीन अध्यापक क...