मेरठ, दिसम्बर 6 -- यूपी में तेज रफ्तार में मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर चल रहा है। 94 प्रतिशत मतदाता फीड हो चुके हैं। इस बीच पश्चिमी यूपी के मेरठ में पांच लाख से अधिक वोटर संदिग्ध मिले हैं। इन वोटरों को अब नोटिस जारी होगा। यदि यह मतदाता सही होंगे तो उन्हें नोटिस के जवाब में साक्ष्य दिखाने होंगे, अन्यथा उनके नाम वोटर लिस्ट से हमेशा के लिए समाप्त हो जाएंगे। प्रशासन की ओर से इसकी कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ नोटिस की कार्रवाई प्रारंभ हो जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चार नवंबर से एसआईआर प्रक्रिया चल रही है। अब तक करीब 94 प्रतिशत मतदाताओं का एसआईआर (संदिग्ध सहित) पूर्ण होने की स्थिति में है। इसके तहत पांच लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं, जिनका नाम 2025 की मतदाता सूची में दर्ज हैं, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.