हाथरस, नवम्बर 28 -- एसआईआर में मकान बदलने वालों को आ रही दिक्कतें -(A) एसआईआर में मकान बदलने वालों को आ रही दिक्कतें जिले में चार दिसंबर तक चलेगा फार्म भरने का अभियान, अफसर कर रहे मॉनिटरिंग फार्म लेने के बाद जमा करने में हीलाहवाली बरत रहे लोग, किया जा रहा जागरुक हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। जिला प्रशासन मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। इस दौरान एसआईआर सर्वे के दौरान लोगों के सामने यह परेशानी आ रही है। जो लोग किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने मकान बदल दिया है। पहले उस स्थान से वोट कटे। उसके बाद फार्म भरा जाए। इसे लेकर लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों के द्वारा पता बदलने के चलते फार्म भरने में हीलाहवाली भी बरती जा रही है। बीलएओ के द्वारा फार्म वितरण के साथ जमा करने...