चंदौली, दिसम्बर 13 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसआईआर फीडिंग कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में कुल 34 पंचायत सहायक और 17 रोजगार सेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। ये कर्मी एसआईआर फीडिंग प्रक्रिया में सक्रिय रूप से योगदान देकर डेटा संग्रहण और अपलोडिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, फार्म वितरण कार्य में योगदान देने वाले 10 सफाई कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो बूथ लेवल ऑफिसर को भी सम्मानित किया गया। बीडीओ रूबेन शर्मा ने सभी कर्मियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की तथा भविष्...