प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। एसआईआर के नाम पर गरीब तबके, अल्पसंख्यकों, दलितों व पिछड़ों के सही नाम मतदाता सूची से हताया जाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बड़ा सवाल है। यह बातें राज्यसभा सदस्य और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा। सांसद प्रमोद तिवारी और सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने संयुक्त बयान में कहा कि एसआईआर में खुली अनियमितता बरती जा रही है। फार्म सात के नाम पर लोगों के नाम जानबूझकर कटवाए जा रहे हैं। संविधान में हर किसी को मत का अधिकार है और यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। संयुक्त बयान में सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना ने कहा है कि यह भाजपा की सोची समझी चाल है जो लोकतंत्र की ताकत को कमजोर करेगा। यह भविष्य में सरकारी सुविधाओं से उन्हें वंचित करने का प्रश्नचिह्न भी लगा गय...