उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद जिले में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामियां सामने आई हैं। कई मतदाताओं के नाम गलत दर्ज किए गए हैं-जैसे मोती पुत्र रघुवीर का नाम 'खेड़ी पुत्र रघुवीर' कर दिया गया, सुनीता का नाम पति के गलत नाम के साथ लिखा गया और रघुराज सिंह यादव का नाम केवल 'रघुराज' दिख रहा है। इन त्रुटियों को सुधारने के लिए मतदाता बूथों पर लंबी कतारों में खड़े हैं और लगातार दौड़ रहे हैं। विशेष प्रगाढ़ पु़नरीक्षण अभियान का ड्राफ्ट प्रकाशन मतदाताओं के लिए दुविधाओं का प्रकाशन बन गया है। जिन्हें मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बनी खामियों को सुधरवाने के लिए बूथों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हर रोज बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ लंबी कतारों में दिख रही है। कोई अपने गलत नाम को सही कराने ...