गोंडा, फरवरी 6 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में चल रही एसआईआर समीक्षा को लेकर सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के नेतृत्व मे पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन को ज्ञापन सौंपा है। सपा नेताओं ने कहा कि एसआईआर में पीडीए वर्ग के लोगों का धांधली करके बड़े स्तर पर बूथ वार नाम काटे जाने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि बीजेपी सरकार अपनी हार सुनिश्चित देखकर संवैधानिक संस्थाओं और मतदाता सूची के साथ खिलवाड़ करने पर उतारू हो गई है। कहा कि भाजपा पीडीए के वोट काटने की साजिश कर रही है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र मे 6321 वोट फर्जी तरीके से काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि पेन ड्राइव में प्रत्येक बूथ पर नाम काटने की पूरी फाइल का पर्दाफाश हुआ है। वहीं, विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के नेताओं ने विधा...