एटा, दिसम्बर 14 -- जलेसर, विधानसभा क्षेत्र जलेसर में राजकीय इंटर कॉलेज जलेसर के बूथ संख्या 196, 197, 198, 199 तथा बूथ संख्या 200 पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार क्षेत्र में मतदाता सूचियां के सत्यापन के कार्य में पार्टी पदाधिकारी सहयोग कर रहे हैं। बीएलओ सुधीर कुमार जाटव जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, अमित गुप्ता कार्यालय मंत्री तथा दिलीप महामंत्री नगर भाजपा ने बूथों पर पहुंचकर कार्य करने वालों का सहयोग किया। अलाव जलवाने की मांग जलेसर, शीतलहर से परेशान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अभी तक जिला प्रशासन ने अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे गरीब, बेसहारा, निराश्रित लोगों को ठंड के मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जलेसर की जनता ने जिला प्रशासन से अविलंब अलाव जलवाने की व्यवस्था करने की मांग की...