पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत एसडीएम पूरनपुर को भी नो मैपिंग में नोटिस जारी किया गया है। उनको भी अपने बूथ पर पहुंच कर जवाब दाखिल करना होगा। इसी क्रम में लगातार ही बूथों पर नोटिस का जवाब देने पहुंच रहे लोगों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। पिछले दिनों पहले चरण में 67 हजार से अधिक और बाद में अलग अलग कारणों से 2.40 लाख मतदाताओं को आंशिक त्रुटियों के कारण नोटिस धीरे धीरे जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिलचस्प मामला बुधवार को भी सामने आया। वीआईपी बूथ माने जाने वाले शहर में राम लुभाई साहनी महाविद्यालय के मतदाता के तौर पर एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह का फार्म नो मैपिंग में पाया गया। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से एसडीएम को नोटिस जारी किया गया है। ताकि फार्म संबंधित मैपिंग कराएं। एसडीएम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.